संघर्ष जारी रखते हुए रेलवे की ड्यूटी पर लौट रहे हैं पहलवान

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की यौन शोषण मामले में गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से शनिवार को मुलाकात की है। ये मुलाकात करीब दो घंटे चली। इसके बाद मिले ताज़ा अपडेट के मुताबिक़ पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया रेलवे की ड्यूटी पर लौट रहे हैं। पहलवानों का कहना है कि उनका संघर्ष जारी रहेगा।

संघर्ष जारी रखते हुए रेलवे की ड्यूटी पर लौट रहे हैं पहलवान

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं जिनमें एक प्राथमिकी नाबालिग पहलवान के आरोपों के आधार पर पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज की गई है। गृहमंत्री ने पहलवानों से बिना भेदभाव के पूरी जांच का भरोसा दिया है। अमित शाह ने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा। पुलिस जांच कर रही है।

रविवार को प्रदर्शनकारी पहलवानों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। गृह मंत्री से पहलवानों की बातचीत के बाद साक्षी मालिक ने ट्वीट किया- “ये खबर बिल्कुल गलत है। इंसाफ की लड़ाई में ना हम में से कोई पीछे हटा है और ना हटेगा। सत्याग्रह के साथ साथ रेलवे में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हूं। इंसाफ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है। कृपया कोई गलत खबर ना चलाई जाये।”

गृहमंत्री से पहलवानों से लगभग 2 घंटों तक चलने वाली बात के बाद आज प्रदर्शनकारी पहलवानों ने ये कदम उठाया है। फ़िलहाल पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया रेलवे की ड्यूटी पर लौट रहे हैं। हालांकि इन्‍होंने संघर्ष जारी रहने की भी बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *