वेब सीरीज़ ‘आर्या’ की शूटिंग पूरी होने पर जश्न मनाती नज़र आयीं सुष्मिता सेन

सुष्मिता ने वेब सीरीज ‘आर्या’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी सुष्मिता ने खुद अपने सोशल मीडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शूटिंग सेट का एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में अभिनेत्री ने शूटिंग खत्म होने का जश्न मनाती दिख रही हैं।

वेब सीरीज़ 'आर्या' की शूटिंग पूरी होने पर जश्न मनाती नज़र आयीं सुष्मिता सेन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह सीरीज जुलाई के अंत या फिर अगस्त में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “और यह समाप्त हो गया।” पोस्ट में उन्होंने सिकंदर के साथ पूरी टीम को शुक्रिया भी कहा है।

सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ‘आर्या’ के अब तक दो सीजन आ चुके हैं। सीरीज़ की तीसरे सीजन की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री को दिल का दौरा पड़ गया था, जिसकी वजह से उन्हें एंजियोप्लास्टी करानी पड़ी थी। सुष्मिता ने जल्द ही इस बीमारी को मात देते हुए सेट पर वापसी कर ली थी।

जश्न वाली वीडियो में उन्हें शॉल लपेटे देखा जा सकता है। जश्न में वह निर्देशक राम माधवानी के साथ डांस करती भी दिखा रही हैं। वीडियो में इसके बाद वह दौलत का किरदार निभाने वाले सिकंदर खेर के पास जाती हैं और उन्हें गर्मजोशी से गले लगाती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो वेब सीरीज़ आर्या 3 के अलावा सुष्मिता सेन फिल्म ताली में भी जल्द नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह ट्रांसजेंडर की भूमिका अदा कर रही हैं। खबर है कि फिल्म में वह एक्टिविस्ट गौरी सावंत के रोल में दिखेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *