दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा अफ्रीका में मिला

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा अफ्रीकी देश बोत्सवाना में तलाशा गया है।

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा अफ्रीका में मिला

ब्रिटिश अखबार डेली मेल के मुताबिक, बोत्सवाना में खनिकों ने दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा खोजा है। बताया जा रहा है कि यह 2492 कैरेट का है और इसकी कीमत करोड़ों में हो सकती है।


दुनिया के दूसरे सबसे बड़े हीरे की तलाश अफ्रीकी देश बोत्सवाना में हुई है। इस खोज का श्रेय कनाडा की हीरा कंपनी लुकारा डायमंड को जाता है।


रिपोर्ट के मुताबिक, यह दुर्लभ हीरा पिछले 120 वर्षों में खोजा गया सबसे बड़ा हीरा है, जिसकी तुलना 1905 में दक्षिण अफ्रीका में खोजे गए विश्व प्रसिद्ध कोलिनन हीरे से की जा रही है।

कोलिनन हीरा 3,106 कैरेट का था, जिसे बाद में 9 अलग-अलग पत्थरों में काटा गया, जिनमें से कई अब ब्रिटिश रॉयल ज्वेल्स का हिस्सा हैं।

यह स्पष्ट नहीं है कि नया खोजा गया हीरा कितनी अच्छी गुणवत्ता वाले रत्नों में बदल जाएगा, लेकिन इसके विशाल आकार के कारण इसकी कीमत करोड़ों में हो सकती है।

बताते चलें कि इससे पहले 2019 में लगभग 1758 कैरेट का हीरा खोजा गया था। इसे फ्रांस की फैशन कंपनी लुई विटॉन ने खरीदा था।

जानकारी के मुताबिक़ वर्ष 2017 में 1111 कैरेट के हीरे की कीमत 444 करोड़ तय की गई थी। ऐसे में क़यास लगाया जा रहा है कि इस हीरे की कीमत 1000 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *