आईफा अवार्ड्स 2024 होस्ट करेंगे शाहरुख खान और करण जौहर

शाहरुख खान और करण जौहर का याराना एक बार फिर से आईफा अवार्ड्स को दिलकश बनाने वाला है। दोनों की हिट जोड़ी एक बार फिर महफ़िल जमाने के लिए तैयार है।

आईफा अवार्ड्स 2024 होस्ट करेंगे शाहरुख खान और करण जौहर

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी अवार्ड्स 2024 के 14वें सीजन को होस्ट करने का ज़िम्मा शाहरुख खान और करण जौहर निभाने जा रहे हैं। इस अवसर पर शाहिद कपूर सहित कई स्टार्स अपनी डांस परफॉर्मेंस भी पेश करने की तैयारी में हैं।

गौरतलब है कि इन अवार्ड्स का आयोजन अगले महीने की 28 तारीख़ को है। सितारों से झिलमिलाती 28 सितंबर की यह शाम सजेगी अबू धाबी के यस आइसलैंड में।

आईफा 2024 इस वर्ष लगातार तीन दिनों यानी 27 से 29 सितंबर तक चलेगा। इसमें पहला दिन आईफा 2024 उत्सवम का आयोजन होगा, इसके तहत साउथ फिल्म इंडस्ड्री का जश्न मनाया जाएगा।

अगले दिन यानी 28 सितम्बर को आईफा अवार्ड्स 2024 का समारोह तथा तीसरे और आखिरी दिन 29 सितंबर को म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए आईफा अवार्ड्स 2024 रॉक्स का आयोजन का शेड्यूल तय किया गया है।

ख़बरों के मुताबिक, शाहरुख खान इन अवार्ड्स को होस्ट किये जाने की ज़िम्मेदारी पाकर बेहद रोमांचित हैं। उनका कहना है- ”मैं आईफा अवार्ड्स को एक बार फिर होस्ट करने के लिए खुद को तैयार कर रहा हूं। आईफा अवार्ड्स भारतीय सिनेमा का एक बड़ा सेलिब्रेशन है, जो पूरी दुनिया में चर्चित है।”

इस बारे में अपनी राय रखते हुए करण जौहर का कहना है कि मेरे पिता आईफा अवार्ड्स एडवाइजरी बोर्ड के मेंबर रह चुके हैं। शाहरुख़ की कंपनी में करण जौहर एक बार फिर आईफा अवार्ड्स होस्ट करने का मौका पाकर इसे यादगार बनाने की कोशिश में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *