सऊदी अरब में खोजी गई दुनिया की सबसे बड़ी और पुरानी कुल्हाड़ी

अल-उला: सऊदी अरब में दुनिया की सबसे बड़ी हाथ से चलाने वाली कुल्हाड़ी की खोज की गई है, जो सबसे प्राचीन यानी प्रागैतिहासिक काल की है। इसकी लंबाई 20 इंच से भी ज्यादा है।

सऊदी अरब में खोजी गई दुनिया की सबसे बड़ी और पुरानी कुल्हाड़ी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब के अल-उला क्षेत्र में पुरातत्वविदों ने एक हाथ की कुल्हाड़ी की खोज की है, जिसके बारे में विशेषज्ञों का मानना ​​है कि यह दुनिया में अब तक मिली सबसे बड़ी हाथ की कुल्हाड़ी है। पत्थर का यह उपकरण 20.2 इंच यानी 51.3 सेमी लंबा है और इसे आसानी से दो हाथों से पकड़ा जा सकता है।

शोधकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने यह महत्वपूर्ण खोज उत्तर-पश्चिमी सऊदी अरब में अल-उला क्षेत्र के ठीक दक्षिण में कारा मैदान में की। हाथ की कुल्हाड़ी के दोनों किनारों को तेज किया गया है, जिससे पता चलता है कि इसका उपयोग वस्तुओं को काटने के लिए किया गया होगा।

हालांकि, पुरातत्वविद् और परियोजना निदेशक उमर खान का कहना कि हाथ की कुल्हाड़ी के उपयोग की विधि, कौन से लोग इसका इस्तेमाल करते थे और यह कितनी पुरानी है, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। सटीक तिथि निर्धारित करने के लिए अधिक शोध की आवश्यकता है। अनुमान है कि यह हाथ की कुल्हाड़ी, साइट पर पाए गए अन्य उपकरणों की तरह, दो लाख साल पुरानी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *