मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति करना होगा जागरूक: अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा)अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना होगा, जिससे उनका शोषण रूक सके।

यादव ने मंगलवार को यहां अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जारी बयान में कहा कि मजदूरों उनके अधिकारों के बारों में अच्छी जानकारी होने चाहिए, जिससे कोई भी व्यक्ति उनका शोषण न कर पाए।

 

इसके लिए मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना होगा। उन्होने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत में सत्तासीन दल की नीतियां श्रम-उन्मुख न होकर नियोक्ताओं के पक्ष में बन रही हैं।

 

इससे श्रमिकों का शोषण बढ़ा है। हमें श्रम विरोधी शक्तियों को पराजित करने का संकल्प लेना होगा। मेहनती श्रमिकों के दम पर देश प्रगति करता है।

यादव ने कहा कि मजदूरों को मुख्य धारा में बनाए रखना रखने के लिए उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना होगा। भारत के संविधान में श्रमिको को सामाजिक सुरक्षा देने का भी प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *