ईरान समझौते का प्रभाव उ. कोरिया वार्ता पर नहीं: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौते से बाहर आने से उत्तर कोरिया के साथ आगामी वार्ता पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के साथ एक नए परमाणु समझौते पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं।


ट्रंप से जब संवाददाता सम्मेलन में पूछा गया कि क्या ईरान परमाणु समझौते से बाहर निकलने से उत्तर कोरिया को गलत संदेश जाएगा। इस पर ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है इससे सही संदेश जाएगा। आपको मामूल है कि सात वर्षों में समझौते की अवधि समाप्त हो जाएगी और ईराने परमाणु हथियार बना सकेगा।

ट्रंप ने इस बात से इनकार किया कि अमेरिका 12 मई की डेड लाइन से पहले परमाणु समझौते से बाहर आने का निर्णय ले लेगा। उन्होंने कहा कि हम इस पर विचार करेंगे, लेकिन उन्होंने समझौते पर असंतुष्टि व्यक्त की।

 

उन्होंने कहा कि यह स्वीकार्य स्थिति नहीं है। वे शांत नहीं बैठे हैं। वह मिसाइल तैयार कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह केवल टेलीविजन के उद्देश्य के लिए हैं लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता। इसका मतलब यह नहीं है कि हम वास्तविक समझौते पर बात नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *