बेल्लारी : कर्नाटक के बेल्लारी जिले में एक उत्सव के दौरान लकड़ी का एक विशाल रथ भीड़ के ऊपर पलट गया, जिसमें 6 लोग घायल हो गए. ये रथ गुरु कोट्टुरेश्वर स्वामी के रथोत्सव के दौरान पलट गया. Wooden

इस रथ यात्रा में भारी भीड़ जमा हुई थी. रथ काफी विशालकाय था. अचानक से ये रथ पलट गया.
6 लोगों के घायल होने के अलावा किसी भारी नुकसान की खबर नहीं है. खबर है कि मंगलवार शाम को 6 बजे ये हादसा हुआ.
हादसा उस समय हुआ जब उत्सव में भरी भीड़ इकठ्ठाहो गयी और अफरा तफरी का माहोल बन गया.
पुलिस प्रशासन भी इतनी बड़ी भीड़ को काबू में करने में अपने आप को असमर्थ महसूस कर रहा था.
रथ उस समय पलट गया जब भीड़ ने उसको चारो तरफ से घेर रखा था और काफी लोग रथ पर चढ़ने की कोशिश करने लगे थे उसी समय रथ पलट गया और भीड़ पर जा गिरा जिससे 6लोग घायल हो गए.
# Wooden












