व्यायाम से कम समय में ज़्यादा फ़ायदा पुरुषों की तुलना में महिलाओं को होता है- अध्ययन

एक अध्ययन में पता चला है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को व्यायाम से ज़्यादा फ़ायदा होता है। यही नहीं महिलाओं में दिल की बीमारी से मृत्यु का ख़तरा पुरुषों की तुलना में कम हो जाता है।

व्यायाम से कम समय में ज़्यादा फ़ायदा पुरुषों की तुलना में महिलाओं को होता है- अध्ययन

इस नए अध्ययन के अनुसार, पुरुषों की तुलना में महिलाओं को व्यायाम से ज़्यादा फ़ायदा होता है। इससे पता चला है कि महिलाऐं तुलनात्मक रूप से कम मेहनत में ज़्यादा परिणाम हासिल करती हैं।

नेचर कार्डियोवैस्कुलर रिसर्च में इस अध्ययन की रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी, जिसके अनुसार शोधकर्ताओं ने कहा कि पुरुषों के बराबर व्यायाम करने के बावजूद, महिलाओं को ज़्यादा फ़ायदा होता है और उनमें हृदय रोग से मृत्यु का ख़तरा पुरुषों की तुलना में तीन गुना तक कम हो जाता है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि इन परिणामों से यह बात सामने आई है कि एक ही तरह का व्यायाम सभी के लिए उपयुक्त है, यह धारणा ग़लत है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि समान मात्रा में व्यायाम से पुरुषों और महिलाओं दोनों को समान फ़ायदा होता है, जो कि ग़लत है, हालाँकि महिलाओं को कम मेहनत में ज़्यादा फ़ायदा होता है।

चीन के ज़ियामेन विश्वविद्यालय के हृदय रोग संस्थान में शोध सहयोगी जियाजुन चेन इस शोध दल के प्रमुख हैं और वह लिखते हैं कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए केवल आधे व्यायाम समय की आवश्यकता होती है। आगे उन्होंने कहा कि ये परिणाम महिलाओं को शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।

गौरतलब है कि इस अध्ययन के लिए, ,शोधकर्ताओं ने एक दीर्घकालिक स्वास्थ्य अनुसंधान परियोजना, यूके बायोबैंक के 85 हज़ार से अधिक प्रतिभागियों के डेटा का विश्लेषण किया। इस अध्ययन में शामिल लोगों ने अपनी कलाई पर गतिविधि ट्रैकर पहने थे।

अध्ययन के परिणामों से पता चला कि पुरुषों को हृदय रोग के जोखिम को 30 प्रतिशत तक कम करने के लिए प्रति सप्ताह 530 मिनट मध्यम से ज़ोरदार शारीरिक व्यायाम की आवश्यकता होती है, जबकि महिलाएं प्रति सप्ताह केवल 250 मिनट में ही समान लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *