लखनऊ यूनिवर्सिटी के इतिहास में पहली बार नियुक्त हुई महिला प्रोवोस्ट

लखनऊ यूनिवर्सिटी के एक पुरुष छात्रावास का प्रोवोस्ट एक महिला शिक्षक को बनाया गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने एक इतिहास भी रच दिया है। पुरुष छात्रावास की कमान एक महिला शिक्षक को दिए जाने के साथ यूनिवर्सिटी में एक अभूतपूर्व पहल हुई है।

लखनऊ यूनिवर्सिटी के इतिहास में पहली बार नियुक्त हुई महिला प्रोवोस्ट

लखनऊ यूनिवर्सिटी के 103 बरस के इतिहास में पहली बार एक महिला शिक्षक को ब्वाॅयज हॉस्टल का प्रोवोस्ट बनाया गया है। एलयू के नए परिसर स्थित होमी जहांगीर भाभा छात्रावास की नव नियुक्त प्रोवोस्ट डॉ. अर्चना सिंह ने अपनी ज़िम्मेदारी ग्रहण कर ली है। ओपी सिंह व डॉ. शैलेंद्र सोनकर ने उनके साथ सहायक प्रोवोस्ट की जिम्मेदारी संभाली है।

इसे पूर्व डॉ. राधेश्याम सिंह, होमी जहांगीर भाभा छात्रावास के प्रोवोस्ट की ज़िम्मेदारी संभल रहे थे। विवादों में घिरने के कारण उन्हें इस जिम्मेदारी से हटाया गया।

डॉ. राधेश्याम सिंह पर छात्रों को प्रताड़ित करने का आरोप था। छात्र उन्हें हटाने की मांग करते हुए भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। आखिर समझाने के बाद छात्रों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली।

होमी जहांगीर भाभा छात्रावास के छत्रों ने नई प्रोवोस्ट और सहायक प्रोवोस्ट का स्वागत किया। प्रोवोस्ट के चार्ज लेते समय यहाँ अतिरिक्त डीएसडब्ल्यू डॉ. अभिषेक तिवारी, आइक्यूएसी सदस्य असिस्टेंट प्रो. डॉ. मृणालिनी सिंह तथा डॉ. अभिषेक तिवारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *