सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय का निधन, सहाराश्री की बायोपिक का सबको इंतजार

सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक सुब्रत रॉय का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। ‘सहाराश्री’ के नाम से जाने गए सुब्रत राय 75 वर्ष के थे।

सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय का निधन, सहाराश्री की बायोपिक का सबको इंतजार

सहारा इंडिया समूह ने सुब्रत रॉय के निधन पर शोक जताते हुए एक बयान में कहा- “गहरे दुख के साथ सहारा इंडिया परिवार हमारे ‘सहाराश्री’ सुब्रत रॉय सहारा, प्रबंध कार्यकर्ता और अध्यक्ष, सहारा इंडिया परिवार के निधन की सूचना दे रहा है।”

उनका जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अरारिया जिले में हुआ था।1978 में उन्होंने गोरखपुर में अपना व्यवसाय शुरू करते हुए सहारा इंडिया परिवार की नींव डाली थी। मेहनत की बदौलत शोहरत और धन कमाने वाले इस शख्स को साल 2012 में इंडिया टुडे पत्रिका ने भारत के 10 सर्वाधिक अमीर लोगों की सूची में जगह दी।

सेहत खराब होने पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहाँ मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के उस होम ग्राउंड में लाया जायेगा जहां से उन्होंने सहारा ग्रुप की शुरुआत की थी और अंतिम संस्कार भी यहीं किया जाएगा।

उन्हें ब्लड प्रेशर और मधुमेह के अलावा कई स्वस्थ समस्याएं थीं। हालत बिगड़ने पर पहले उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर 12 नवंबर को उन्‍हें मुंबई के मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती कराया गया था। जहाँ 14 नवंबर को रात 10.30 बजे उनका निधन हो गया।

सहारा ग्रुप की ओर से जारी बयान में कहा गया- “उनकी क्षति पूरे सहारा इंडिया परिवार को गहराई से महसूस होगी। सहाराश्री जी उन सभी के लिए मार्गदर्शक शक्ति, मार्गदर्शक और प्रेरणा के स्रोत थे, जिन्हें उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला।”

उनके जीवन पर एक बायोपिक बनने वाली है, जिसका एलान कुछ समय पहले किया गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *