क्या विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकेंगे?

दिनेश लाड ने विराट कोहली को दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज बताया है। दिनेश टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के बचपन के कोच हैं। दिनेश की इच्छा है कि विराट कोहली 100 इंटरनेशनल सेंचुरी के सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ें। विराट कोहली ने अपना आखिरी इंटरनेशनल शतक नवंबर 2019 में लगाया था। फिलहाल विराट अभी तक 70 इंटरनेशनल सेंचुरी लगा चुके हैं।

माइकल वाँन ने विराट कोहली को बताया दुनिया का सबसे अच्छा रन चेस बल्लेबाज

दिनेश लाड का मानना है कि अपने समय के दिग्गज बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर और विव रिचर्ड्स भी अपने करियर में खराब वक्त से गुजरे हैं। दिनेश लाड ने रोहित शर्मा को वर्ल्ड लेवल खिलाड़ी बताते हुए कहा कि खराब प्रदर्शन का मतलब यह नहीं कि रोहित शर्मा खराब बल्लेबाज हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर लगातार इतना क्रिकेट खेलने के बाद उन्हें परिवार के साथ रिलैक्स करना चाहिए। छुट्टियों पर जाना उसके लिए सही फैसला रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *