बार बार क्यों बदल रही है ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज डेट

आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी लेकिन अब खबर है कि एक बार फिर से मेकर्स ने रिलीज डेट बदलने का इरादा किया है। इसका आधिकारिक ऐलान जल्द किये जाने की उम्मीद है।

बार बार क्यों बदल रही है 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज डेट

इससे पहले फिल्म को पहले 14 फरवरी को रिलीज करने का फैसला किया गया था जिसे बाद में बदलकर 14 अप्रैल कर दिया गया।

बीते काफी समय में आमिर खान की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में फैंस को आमिर खान की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। जहां तक 14 अप्रैल की रिलीज डेट का सवाल है तो इस दिन मेकर्स ने अपनी फिल्म को ‘KGF 2’ और थालापति विजय की फिल्म के साथ रिलीज करने का फैसला किया था। हालाँकि आमिर क्रिसमार पर अपनी फिल्म की रिलीज़ के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *