एक्ट्रेस एम्बर हर्ड ने क्यों डिलीट कर दिया अपना ट्विटर अकाउंट

सैन फ्रांसिस्को: हॉलीवुड अभिनेत्री एम्बर हर्ड ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर बना अपना अकाउंट डिलीट कर दिया। इस खबर ने कई लोगों को हैरान भी किया। आइये जानते हैं इसके पीछे की वजह।

एक्ट्रेस एम्बर हर्ड ने क्यों डिलीट कर दिया अपना ट्विटर अकाउंट

जब से एलन मस्क ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर नियंत्रण किया है, कई शोबिज हस्तियों ने अपने अकाउंट बंद करना शुरू कर दिये है।

एम्बर हर्ड द्वारा अपने खाते को दलित किये जाने की रिपोर्ट सबसे पहले यू ट्यूबर मैथ्यू लुईस ने की थी। लुइस ट्विटर पर ‘अम्ब्रेला गाय’ नाम से मशहूर हैं।

हालांकि अभीतक इस सम्बन्ध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली मिली है मगर माना जा रहा है कि एम्बर का अपना खाता हटाने का कारण एलन मस्क हो सकते हैं।

बताते चलें कि जॉनी डेप से तलाक के बाद, एम्बर हर्ड 2016 से 2018 तक एलन मस्क के साथ रिलेशन में थी। जिन हस्तियों ने पिछले हफ्ते से अपने ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिए हैं उनमें टोनी ब्रेक्सटन, अभिनेत्री शोंडा राइम्स और पूर्व पहलवान मिक फोली शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *