प्रियंका चोपड़ा किसे ‘बॉलीवुड सुपरस्टार’ बनते देखना चाहती हैं?

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने वाली नई प्रतिभाओं के बारे में अपने विचार रखे हैं। वैसे तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी नई स्पाई थ्रिलर सीरीज ‘सिटाडेल’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए बॉलीवुड से अपनी पसंदीदा हस्ती का ज़िक्र किया।

प्रियंका चोपड़ा किसे 'बॉलीवुड सुपरस्टार' बनते देखना चाहती हैं?

प्रियंका ने कहा कि आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे डिजर्विंग सुपरस्टार हैं। बल्कि उन्होंने माना कि आलिया सुपरस्टार बन गई हैं।

प्रियंका ने आगे बताया कि वह वास्तव में अभिनेत्री अलाया फर्नीचरवाला को पसंद करती हैं, जो पूजा बेदी की बेटी हैं और जब वह उनसे मिमिलीं तो उन्होंने महसूस किया की वह न सिर्फ शानदार हैं बल्कि एक अलग नजरिया भी रखती हैं।

अपनी बात में उन्होंने आगे कहा कि वह हर किसी की तरह बनने की कोशिश नहीं करतीं हैं और उनके बारे में मेरी राय कितनी सही है ये हमें हमें अगले कुछ सालों में पता चल जाएगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी। फिलहाल उनकी सीरीज ‘सिटाडेल’ 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *