अहमदाबाद में जीका वायरस के 3 मामले सामने आए, WHO ने की पुष्टि

zika virusअहमदाबाद. अहमदाबाद में जीका वायरस के 3 मामले सामने आए. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने भारत में जीका वायरस के तीन मामलों की पुष्टि कर दी है। ये तीनों ही मामले अहमदाबाद के हैं। तीन पेशेंट्स में से दो प्रेग्नेंट महिला हैं।, जिसका लैब टेस्ट जनवरी में किया गया था। बता दें कि जीका वायरस मच्छर से फैलता है। आमतौर पर यह वायरस नवजात बच्चों में होता है। इस बीमारी से बच्चों का सिर छोटा रह जाता है। उनका ब्रेन भी पूरी तरह डेवलप नहीं हो पाता।
एएनआई न्यूज एजेंसी ने हेल्थ मिनिस्ट्री के सूत्रों के हवाले से बताया कि जिन तीन लोगों में यह वायरस मिला है, उनमें दो प्रेग्नेंट महिलाएं हैं। महिलाएं-बच्चे सुरक्षित हैं।
हेल्थ मिनिस्ट्री का कहना है कि भारत में सर्विलांस सिस्टम अच्छा है। हम ऐसे केस का पता लगाने में सक्षम है। हेल्थ डिपार्टमेंट सभी स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल फॉलो कर रहा है।
कब-कब सामने आए ये केस
पहला केस: पिछले साल 10 से 16 फरवरी के बीच एक्यूट फर्बाइल इलनेस (एएफआई) सर्विलांस के तहत अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज में कुल 90 हजार ब्लड सैंपल लिए गए थे। एक सैंपल 64 साल के एक शख्स का था। इसका टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था।
दूसरा केस:9 नवंबर 2016 को 34 साल की एक महिला ने बीजे मेडिकल कॉलेज में एक बच्चे को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद हॉस्पिटल में रहने के दौरान उसे हल्का बुखार हुआ। यहां के वायरल रिसर्च और डायग्नॉस्टिक लैबोरेट्री (वीआरडीएल) में एक सैंपल डेंगू के टेस्ट के लिए दिया गया। बाद में उसमें जीका वायरस पॉजिटिव पाया गया।
तीसरा केस: इस साल 6 से 12 जनवरी के बीच एंटेनैटल क्लीनिक (एएनसी) सर्विलांस चला था। 111 खून के सैंपल उसमें लिए गए थे, जिसमें 22 साल की एक प्रेग्नेंट में जीका वायरस की पुष्टि हुई थी।

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *