डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक ने वैक्सीन सम्बन्धी जागरूकता बढ़ाने का किया अनुरोध

मास्को 12 दिसंबर : विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने सारी दुनिया की सरकारों और स्वास्थ्य अधिकारियों से कोविड-19 वैक्सीन के विषय में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने का अनुरोध किया।

सुश्री स्वामीनाथन ने कहा, “दुनिया भर की सरकारें और सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी अपने देशों के नागरिकों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया को समझाने के लिए पहल शुरू कर देनी चाहिए क्योंकि चीजें बहुत तेजी से घट रही हैं और लोगों के मन में आशंकाएं बढ़ रही हैं। बहुत सारे वास्तविक प्रश्न हैं जिनका लोगों को जवाब दिए जाने की ज़रूरत है।”

उन्होंने कहा कि बहुत कम लोग ही टीकाकरण के लिए तैयार नहीं हैं। डब्ल्यूएचओ की वर्तमान सूची में कोविड-19 से संबंधित 48 वैक्सीन हैं। कुछ वैक्सीन निर्माताओं ने टीकों के तीसरे चरण के परीक्षणों के अंतरिम परिणामों जारी करने शुरू कर दिए हैं। रूस के स्पूतनिक वी, अमेरिका की फाइजर/बायोएनटेक और मॉडर्ना ने प्रारंभिक आंकड़ा जारी किए हैं जिसके अनुसार वैक्सीन कोरोना के खिलाफ 90% सुरक्षा करती है।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक संसार भर में कुल 69,143,017 मामले सामने आए हैं जबकि 1,576,516 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *