माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने चेतावनी दी है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अगले चार से पांच सालों में व्हाइट-कॉलर और ब्लू-कॉलर जॉब्स पर तेज़ी से असर डालेगा और सरकारें इसके लिए तैयार नहीं हैं।

दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मौके पर मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान, बिल गेट्स ने कहा कि एआई का रोज़गार, भर्ती और आर्थिक बराबरी पर गहरा असर पड़ेगा। अपनी बात में उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक एआई का असर कम रहा है, लेकिन ऐसा लगता नहीं है कि यह स्थिति ज़्यादा दिन रहेगी।
बिल गेट्स ने दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मौके पर मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान, कहा, “क्या आप लोगों को पुनः प्रशिक्षित करते हैं? क्या आप अपनी कर प्रणाली बदलते हैं? अब तक इसका प्रभाव काफी मामूली रहा है। लेकिन यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी।”
बिल गेट्स ने कहा कि सरकारों को तुरंत यह तय करना चाहिए कि लोगों को नई स्किल्स सिखानी हैं, टैक्स सिस्टम बदलना है या असमानता से निपटने के लिए नए कदम उठाने हैं। हालांकि, रोग निवारण से लेकर शिक्षा तक, एआई की सकारात्मक संभावनाओं को स्वीकार करते हुए, गेट्स ने चेतावनी दी कि यदि इसे अनियंत्रित छोड़ दिया जाए तो कार्यबल, भर्ती पैटर्न और आर्थिक निष्पक्षता में व्यवधान गंभीर हो सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि एआई सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में प्रोडक्टिविटी बढ़ा रहा है, जबकि लॉजिस्टिक्स और कॉल सेंटर में कम-स्किल्ड जॉब्स को खत्म कर रहा है, जिससे असमानता बढ़ने का खतरा है।
बिल गेट्स ने कहा कि इन चुनौतियों की गंभीरता को देखते हुए समन्वित नीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता है। बिल गेट्स ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि एआई की भूमिका, व्हाइट और ब्लू जॉब्स की चुनौतियों से निपटने के लिए दुनिया भर में कोऑर्डिनेटेड पॉलिसी और सहयोग ज़रूरी है।
याद दिला दें कि बिल गेट्स की ये टिप्पणियाँ गेट्स के नवीनतम वार्षिक पत्र, ‘द ईयर अहेड’, से मिलती-जुलती हैं, जिसमें उन्होंने भविष्य की चुनौतियों का वर्णन किया है। उनका कहना है कि एआई न केवल पिछली तकनीकी क्रांतियों से तेज़ है, बल्कि यह अधिक व्यापक है, समाज के अधिक क्षेत्रों तक पहुँच रही है और अभूतपूर्व गति से परिवर्तन ला रही है।
