कब संन्यास लेंगे रोनाल्डो? गर्लफ्रेंड ने बता दिया

पेरिस: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड ने स्टार फुटबॉलर के रिटायरमेंट के बारे में बड़ा खुलासा किया है।

कब संन्यास लेंगे रोनाल्डो? गर्लफ्रेंड ने बता दिया

पेरिस फैशन वीक में भाग लेने के दौरान, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रेमिका जॉर्जीना रोड्रिग्ज ने पुष्टि की कि पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर एक या दो साल में रिटायर हो जाएंगे।

जॉर्जिना रोड्रिग्ज ने पेरिस फैशन वीक में रोनाल्डो की सिग्नेचर मैनचेस्टर यूनाइटेड शर्ट पहनी और उन्होंने रैंप वॉक करते हुए अपने बॉयफ्रेंड को शुभकामनाएं भी दी। बताते चलें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिग्ज 2017 से रिलेशनशिप में हैं और इस जोड़े के 5 बच्चे हैं।

इससे पहले रोनाल्डो ने अक्टूबर 2023 में दिए अपने एक इंटरव्यू में पुष्टि की थी कि उनकी नजर 2026 विश्व कप पर है। रोनाल्डो ने कहा था कि लोग कहते हैं कि मैं 40 या 41 साल की उम्र तक खेलूंगा। मैं ये लक्ष्य निर्धारित नहीं करता लेकिन मैं शारीरिक रूप से अच्छी स्थिति में महसूस करता हूं। मैं अपने क्लब और राष्ट्रीय टीम दोनों में खुश हूं, मैंने बहुत सारे गोल किये हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने आक्रामक खेल के लिए जाने जाते हैं और दुनिया के सबसे महंगे और सबसे अधिक भुगतान पाने वाले खिलाड़ियों और व्यक्तियों में से एक हैं। वह दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और जुवेंटस के लिए खेल चुके हैं। मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ अपने दो स्पैल में, उन्होंने 145 गोल किए और 64 में सहयोगी रहे हैं।

रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड के लिए 438 मैच खेले हैं, 450 गोल किए हैं और 131 में सहयोग दिया है। जानकारों का कहना है कि यह एक ऐसा रिकॉर्ड जिसे शायद जल्दी तोड़ा नहीं जा सकता।

अपने 21 साल लंबे करियर में, रोनाल्डो ने फुटबॉल का सर्वोच्च व्यक्तिगत पुरस्कार, बैलन डी’ओर भी पांच बार जीता है और कई बार यूईएफए चैंपियंस लीग जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *