वाटस्अप ने लाया डिलीट मैसेज के नाम से नया फीचर

वाट्सएप पर एक नया फीचर लाया जा रहा है। जिसमें मैसेज खुद से गायब हो जाएंगे। वाटस्अप ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए एक बीटा अपडेट जारी किया है।


न्यूज़ स्टेट पर छपी खबर के अनुसार, इस वर्जन में डिलीट मैसेज के नाम से नया फीचर देखा जा सकता है। इस फीचर के तहत मैसेज सेंड करने वाले यूजर्स इसे सेट कर सकते हैं। इससे मैसेज गायब हो जाएंगे। बता दें कि इससे पहले इस फीचर को Disappearing Message के नाम से देखा गया था।

 

इस वर्जन में डार्क मोड का भी सपोर्ट दिया गया है। काफी लंबे समय से लोग डार्क मोड का इंतजार कर रहे हैं। एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.19.348 में ये फीचर्स देखे जा सकते हैं।

इसके साथ ही वाट्सएप में कॉल वेटिंग का ऑप्शन आने वाला है। फेसबुक के मालिकाना वाली कंपनी ने एप के iOS वर्जन के लिए एक नया अपडेट जारी किया है।

इस अपडेट के तहत वॉट्सऐप में कॉल वेटिंग का विकल्प दिया गया है। इतना ही नहीं इस अपडेट के तहत चैट अपडेट को भी बेहतर बनाया गया है।

व्हाट्सएप यूजर एक ऑडियो कॉल को बीच में रोककर वेटिंग कॉल को भी उठा सकते हैं। वॉट्सऐप के इस फीचर का फायदा उन यूजर्स को अधिक होगा जो कॉलिंग के लिए ज्यादातर वॉट्सऐप कॉल्स को प्राथमिकता देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *