बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद क्या है रोजर बिन्नी के फोकस पर

बीसीसीआई के अध्यक्ष का पद सँभालने वाले रोजर बिन्नी पर इस समय समस्त खेल प्रेमियों की निगाह है। बिन्नी ने पद सँभालने के बाद अपनी पहली प्रतिकिया में 2 प्रमुख बातों पर खास फोकस की बात कही है।

बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद क्या है रोजर बिन्नी के फोकस पर

बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद रोजर बिन्नी ने कहा है कि बोर्ड का अध्यक्ष होने के नाते मैं मुख्य रूप से 2 चीजों पर ध्यान देना चाहता हूं।

इनमे पहले स्थान पर खिलाड़ियों की चोटों की रोकथाम है। ऐसा उन्होंने जसप्रीत बुमराह के अनफिट होने पर कहा है। वर्ल्ड कप से ठीक पहले जसप्रीत के चोटिल होने से पूरा प्लान प्रभावित हुआ है। बिन्नी की सूची में दूसरा महत्वपूर्ण बिंदु देश की पिच हैं। अपने कार्यकाल में बिन्नी देश की पिचों पर ध्यान देने का इरादा रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *