मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष निर्वाचित

वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। 24 वर्ष बाद कांग्रेस में गैर-गांधी अध्यक्ष चुना गया। खरगे ने शशि थरूर को भारी मतों से शिकस्त दी है।

मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष निर्वाचित

मल्लिकार्जुन ने 7897 वोटों से कांग्रेस अध्यक्ष पद की जीत हासिल की है जबकि शशि थरूर को 1000 के करीब वोट मिले हैं। खरगे की ये जीत लगभग आठ गुना ज्यादा वोटों से है।

मल्लिकार्जुन खरगे को कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद कांग्रेस समर्थकों में जश्न का माहौल है। इस उत्सव को ढोल-नगारे के साथ मनाया जा रहा है।

भारी अंतर से मिली हार के साथ ही शशि थरूर ने अपनी ट्वीट ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के अध्यक्ष का पद पाना बड़े सम्मान की बात है और यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं चाहता हूं कि खरगे जी इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करे। एक हजार से अधिक साथियों का समर्थन प्राप्त करना, और पूरे भारत में कांग्रेस के इतने शुभचिंतकों की आशाओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।

इससे पूर्व कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर की टीम ने उत्तर प्रदेश में चुनाव के संचालन पर ऐतराज़ जताया था और पार्टी के मुख्य चुनाव प्राधिकरण को पत्र लिखकर गिनती में धांधली की बात करते हुए कॉउंटिंग को रद्द करने की बात कही थी। सतत ही थरूर की टीम ने पंजाब और तेलंगाना में चुनाव के संचालन में भी गंभीर मुद्दों को उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *