लखनऊ में सुबह तड़के होने वाली बारिश और हवाओं ने सख्त गर्मी से राहत दी है, जबकि इसके बड़े नुकसान भी हुए हैं। हालाँकि इस बीच निकलने वाली धूप भी तेज़ है मगर गर्मी के प्रकोप से कुछ राहत भी है।
मौसम विभाग की माने तो आज दिनभर धूप-छांव का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कई बार हल्की से मध्यम बारिश के भी संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। मौसम विभाग की तरफ से आज शुक्रवार को भी पश्चिम यूपी समेत पूर्वांचल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
लखनऊ में सुबह 3 बजे के करीब आने वाली आंधी बारिश के बाद भीषण गर्मी से राहत मिली। इसके साथ ही दो सप्ताह से जारी वार्म नाइट से भी शहरवासियों को राहत मिली। लखनऊ सहित कानपुर, सीतापुर, हरदोई, आगरा समेत आस-पास के जिलों में तीज आंधी के साथ झमाझम बारिश से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिला।
मौसम विभाग का कहना है कि आज शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा। रात और दिन के तापमान में औसतन दस डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।
बताते चलें कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया था जो कि सामान्य से 2.7 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था।
विभाग की ओर से मिली जानकारी में कहा गया है कि, शुक्रवार 29 मई को गरज-चमक के साथ रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। शनिवार 30 को भी तेज़ हवा और आंधी के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। महीने के अंतिम और अगले महीने के पहले दिन यानी 31 मई और पहली जून को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। आसमान बिलकुल साफ 3 जून से हो जाएगा इसकी के अस्त तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस पार हो जाएगा।
मौसम का अलर्ट कल रात ही जारी कर दिया गया था। इस बीच चलने वाली तेज आंधी और बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया। चारबाग़ स्टेशन से तीन शेड टूटने और इस्माईलगंज द्वितीय वार्ड के गोविंद विहार और हसन गार्डन कॉलोनी सड़क पर पेड़ गिरने की खबर है।
सुबह आने वाली आंधी और बारिश के बीच करीब एक घंटे तक शहरभर की बिजली की सप्लाई बंद रही। इस दौरान बादलों की जर्जन और आंधी – बारिश से गर्मी से निजात मिली और मौसम सुहाना हो गया।