मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश की चेतावनी दी

आईएमडी यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से पूर्वी भारत सहित देश के पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि, 30 और 31 मार्च के बीच उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में बारिश के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा पूर्वोत्तर राज्यों में कल तक भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना और पश्चिमी राजस्थान लगातार बारिश की संभावना के साथ गरज और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

सूबे की राजधानी लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद सहित तमाम जिलों में सोमवार को मौसम बदला रहेगा। सुबह आसमान साफ रहने जबकि दिन चढ़ते ही बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से हवा भी चल सकती है। बीते दिन रविवार को मौसम साफ रहने से दिन का पारा 35.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात का पारा चढ़कर 20 डिग्री रहा।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश के लिए अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज गरज के साथ ओलावृष्टि की उम्मीद है।

लद्दाख, जम्मू और कश्मीर, आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, विदर्भ और पूर्वोत्तर राज्यों में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। तटीय कर्नाटक में कल तक गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।

30-31 मार्च को उत्तराखंड में काफी बड़े इलाके में तेज रफ्तार की हवा के साथ बारिश को देखते हुए अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में भी 30 मार्च को भारी बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की खबर है।

मौसम विभाग के मुताबिक़, 30 मार्च से 2 अप्रैल के बीच मध्य प्रदेश और विदर्भ और अगले 6 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।मार्च को जम्मू-कश्मीर पश्चिमी राजस्थान समेत उत्तराखंड में कुछ जगहों पर आज ओले गिरने का समाचार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *