उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। यह बदलाव प्रदेश में पछुआ हवा के कारण होगा, जिसके चलते मौसम विभाग ने कई ज़िलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

माैसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में एक बार फिर हवा का रुख बदलेगा। उत्तर प्रदेश का अधिकतर भाग ठंड के साथ कोहरे की चपेट में है। आज यानी सोमवार से प्रदेश में पछुआ हवाएं चलने की जानकारी भी विभाग ने दी है। इस बदलाव से प्रदेश भर में दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी और साथ ही कोहरे का घनापन भी कम होगा।
माैसम विभाग की ओर से सोमवार को पश्चिमी यूपी के 42 जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रयागराज, मिर्जापुर, आगरा व इटावा जिलों के लिए अध्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान की बात करें तो लखनऊ में 10.5℃ न्यूनतम और 25.4℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। मेरठ में सबसे कम 6.9℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। कानपुर शहर में 7.4℃, बाराबंकी में 7.5℃, बरेली और मुजफ्फरनगर में 8℃, अयोध्या में 8.5℃, सुल्तानपुर में 8.8℃, प्रयागराज में 8.8℃, इटावा में 8.2℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
विभाग द्वारा 16 और 17 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की बात कही गई है। इस दौरान सुबह के समय कहीं-कहीं पर हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है जबकि 18, 19 और 20 दिसंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ ही सुबह के समय कम से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।
विभाग ने जिन 42 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है उनमें कानपुर सहित कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी,देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाक़े शामिल हैं।














