उत्तर प्रदेश में फिर से मानसून की सुस्त रफ़्तार को देखा जा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के धीमें पड़ने पर आने वाले पांच दिनों में पारा बढ़ेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ से मिली जानकारी में कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी में बना दबाव अब कमजोर हो गया है। यही वजह है कि अगले चार- पांच दिनों तक प्रदेश के पश्चिमी जिलों और मध्यांचल में बारिश में ठहराव आएगा।
आज सुबह से ही लखनऊ का मौसम साफ बना हुआ है। यहाँ निकली तेज धूप ने उमस बढ़ा दी है। मानसून के कमजोर पड़ने से फिर सख्त गर्मी का दौर शुरू हो गया है। साथ ही तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा।
हालांकि इस बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और छिटपुट बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान प्रदेश के औसत तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी जिसे उमस भरी गर्मी का माहौल बना रहेगा।
माैसम विभाग के अनुसार,बीते दिन यानी रविवार से उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियां पूर्वी-तराई जिलों तक सिमट गई हैं। आज सोमवार के लिए तराई के कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर सहित सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अभी तक रविवार को पूर्वांचल के गोरखपुर में सर्वाधिक 168 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा तराई के बहराइच में 129 मिमी, अंबेडकर नगर में 125 मिमी और संतकबीर नगर में 109.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई। वहीँ मध्यांचल सहित समीप के हिस्सों में निकली तेज धूप और उमस वाली गर्मी से लोग परेशान हैं।
रविवार को पूर्वांचल के गोरखपुर में सर्वाधिक 168 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा तराई के बहराइच में 129 मिमी, अंबेडकर नगर में 125 मिमी और संतकबीर नगर में 109.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी तराई में फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में कुछ दिनों तक मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने के आसार हैं।
वहीँ जिन जिलों में है बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें देवरिया सहित गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर व आसपास के इलाके हैं।