2025 की सबसे बड़ी ओपनर बनी ‘वॉर 2’

‘वॉर 2’ ने ओपनिंग डे पर ‘सैयारा’, ‘हाउसफुल 5’ को पछाड़ कर साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनर होने का तमगा हासिल कर लिया है। इसी के साथ ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की फिल्म 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

2025 की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'वॉर 2'

14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अयान मुखर्जी की ‘वॉर 2’ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर पैन इंडिया स्पाई थ्रिलर रजनीकांत की कुली से टकर ली। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत इस फिल्म ने बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना क़ब्ज़ा जमाया है।

‘वॉर 2’ में मूवी में ऋतिक रोशन ने कबीर धालीवाल की भूमिका दोहराई है जबकि जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा और अनिल कपूर भी नए किरदार में नजर आए हैं। ‘वॉर 2’ में बॉबी देओल स्पाई थ्रिलर में कैमियो रोल में हैं। यह अल्फा और वाईआरएफ की जासूसी दुनिया में उनकी शुरुआत है।

फिल्म में ऋतिक और कियारा पहली बार साथ काम कर रहे हैं। दोनों की ताजा केमिस्ट्री भी हिट रही। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘वॉर 2’ का कलेक्शन पहले दिन 51.5 करोड़ था, जिसमें 29 करोड़ हिंदी भाषा और 22.25 करोड़ तेलुगू भाषा से हासिल हुआ। तमिल से 25 लाख का ही कलेक्शन हासिल हुआ जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 84.6 करोड़ रहा।

विक्की कौशल की छावा साल की सबसे बड़ी फिल्म बनी हुई थी। आखिरकार ‘वॉर 2’ ने करीब 52 करोड़ की ओपनिंग के साथ छावा की पहले दिन की कमाई (31 करोड़ ) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ये फिल्म अब साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग फिल्म बन गई है।

बताते चलें कि ‘वॉर 2’ वाईआरएफ यूनिवर्स की छठी फिल्म है। इस यूनिवर्स की शुरूआत 2012 में सलमान खान की ‘एक था टाइगर’ मोवी से हुई थी। इसके बाद साल 2017 में ‘टाइगर जिंदा है’ और साल 2019 में ‘वॉर’ आई।

साल 2023 में इस बैनर तले ‘पठान’ रिलीज हुई और साल 2023 में ‘टाइगर 3’ आई। वहीं अब ‘वॉर 2’ ने इस स्पाई यूनिवर्स की 4 फिल्मों को मात दे दी है और ये दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

बताते चलें कि 55 करोड़ की ओपनिंग के साथ पठान पहली पोजिशन पर है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन इस तरह है-
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म पठान का पहले दिन का कलेक्शन 55 करोड़ रुपये है।
दूसरे नंबर पर अब वॉर 2 है इसने पहले दिन 52.5 करोड़ कमाए हैं।
तीसरे नंबर पर वॉर है इसने 51.60 करोड़ का कलेक्शन किया था।
चौथे नंबर पर टाइगर 3 है इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 43 करोड़ का कलेक्शन किया था।
पांचवें नंबर पर 34.10 करोड़ के कलेक्शन के साथ टाइगर जिंदा है।
छठे नंबर पर 32.93 करोड़ की कमाई के साथ एक था टाइगर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *