अब यूज़र शेड्यूल कर सकेंगे अपनी व्हाट्सएप कॉल

व्हाट्सएप यूज़र्स के लिए एक अच्छी खबर है। इस इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने अपने कॉलिंग फ़ीचर में एक बड़ा अपडेट किया है। अब यूज़र कॉल को पहले से शेड्यूल कर सकते हैं।

अब यूज़र शेड्यूल कर सकेंगे अपनी व्हाट्सएप कॉल

इस नए अपडेट की मदद से अब यूज़र अपनी पारिवारिक चैट या ऑफिस मीटिंग, सभी का समय तय कर सकते हैं। इसके अलावा लोगों को इनवाइट कर सकते हैं और व्हाट्सअप कॉल शुरू होने से पहले सभी को रिमाइंडर भी दे सकते हैं।

मेटा के स्वामित्व वाले इस इंस्टेंट और सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप ने अन्य इन-कॉल अपग्रेड के साथ इस फीचर की घोषणा की, जिसका मक़सद बातचीत को अधिक सहज और अधिक आकर्षक बनाना है।

इस सुविधा के तहत अब अब यूज़र ग्रुप कॉल की पूर्व-योजना बना सकते हैं, व्यक्तिगत या पूरे ग्रुप को आमंत्रित कर सकते हैं। इस सुविधा के तहत कॉल शुरू होने पर सभी कनेक्ट साथियों को सूचित सकेगा। इतना ही नहीं, इस नए इन-कॉल इंटरेक्शन टूल के माध्यम से बिना किसी रुकावट के इमोजी के साथ बोलने या प्रतिक्रिया देने की सुविधा भी शामिल है।

यह अपडेट दुनिया भर में जारी हो चुका है और आने वाले दिनों में सभी यूज़र्स तक पहुँच जाएगा। इस बारे में व्हाट्सएप का कहना है कि सभी कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन द्वारा सुरक्षित रहेंगी। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए व्हाट्सएप पर कॉल शेड्यूल करने के लिए, ऐप खोलें और “कॉल्स” टैब पर जाएँ। कॉल आइकन पर टैप करें और उस कॉन्टैक्ट या ग्रुप को चुनें जिसे आप कॉल करना चाहते हैं। कॉल तुरंत शुरू करने के बजाय, “शेड्यूल कॉल” विकल्प चुनें।

अब, दिन और समय सेट करें। यह वीडियो कॉल होगी या ऑडियो, इसकी पुष्टि करें। शेड्यूल की गई कॉल आपकी आगामी कॉल सूची में दिखाई देगी। व्हाट्सएप शुरू होने से पहले सभी प्रतिभागियों को एक रिमाइंडर भेजेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *