‘एवेंजर्स-डूम्स डे’ के नए टीजर में वकांडा और फैंटास्टिक फोर के सुपरहीरोज आए साथ

‘कैप्टन अमेरिका’ की वापसी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट ‘एवेंजर्स: डूम्स डे’ के पहले टीजर में हो रही है। रिलीज़ होने वाले टीजर में मार्वल स्टूडियो के कई सुपरहीरोज की एंट्री भी ‘एवेंजर्स: डूम्स डे’ में हो रही है।

'एवेंजर्स-डूम्स डे' के नए टीजर में वकांडा और फैंटास्टिक फोर के सुपरहीरोज आए साथ

‘एवेंजर्स: डूम्स डे’ फिल्म बड़े स्तर पर बनाई जा रही है। रिलीज एक टीजर में वकांडा और फैंटास्टिक फोर के सुपरहीरोज की एंट्री ने फैंस को खुश कर दिया है। मार्वल स्टूडियो के कई सुपरहीरोज इस फिल्म का हिस्सा बन रहे हैं।

पहले भी ‘एवेंजर्स: डूम्स डे’ का एक टीजर रिलीज हुआ, जिसमें एक्स मैन फिल्म के जेवियर और मैग्नेटो की भी एंट्री हुई। मंगलवार को ‘एवेंजर्स: डूम्स डे’ के रिलीज टीजर में फैंटास्टिक फोर का एक सुपरहीरो, वकांडा के इलाके में पहुंचता है। वहां वकांडा के वासियों से मुलाकात करता है। यह लोग एक टीम की तरह साथ नज़र आते हैं।

मार्वल फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ‘एवेंजर्स: डूम्स डे’ 18 दिसंबर, 2026 को रिलीज हो रही है। मेकर्स ने यह रिलीज डेट भी टीजर के साथ शेयर की है। फैंस की बेसब्री का अंदाजा इस फिल्म के टीजर से जुड़े सोशल मीडिया पर नज़र आने वाले क्रेज से समझा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *