दो लोकसभा और दस राज्यों की 31 विधानसभा सीटों पर मतदान आज

देश भर में 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहा है। इसके साथ ही आज वायनाड की एक लोकसभा सीट के लिए भी मतदान हो रहा है। अगले चरण में 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। इन मतों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी।

दो लोकसभा और दस राज्यों की 31 विधानसभा सीटों पर मतदान आज

हालाँकि अभी तक 33 सीटों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना था लेकिन सिक्किम की दो सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाने के बाद बाद यह संख्या 31 रह गई है।

इन में से 28 विधायकों के सांसद बनने, 2 के निधन जबकि एक के दलबदल के कारण उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें 4 सीटें एससी और 6 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं।

मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगी, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग ने चौकस व्यवस्था की है। संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था खासी कड़ी है।

राहुल गांधी के इस्तीफे से रिक्त हुई वायनाड लोकसभा सीट पर पहले चरण में उपचुनाव है। राहुल वायनाड सीट के अलावा रायबरेली सीट से भी जीते थे और रायबरेली सीट को अपने पास रखते हुए वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया। अब यहां से प्रियंका गांधी मैदान में हैं।

बताते चलें कि आज होने वाले चुनाव के लिए पहले चरण में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 43 सीटों पर वोटिंग हो रही है। राजस्थान की सात, पश्चिम बंगाल की छह, असम की पांच, बिहार की चार, कर्नाटक की तीन, मध्य प्रदेश की दो और केरल, छत्तीसगढ़, गुजरात और मेघालय की एक-एक विधानसभा सीट पर मतदान है। आज के चरण में सिक्किम की जिन दो सीटों पर भी उपचुनाव थावहां के दोनों उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *