विराट कोहली ने इस रिकॉर्ड के साथ सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया

क्रिकेट की करीब डेढ़ सदी के इतिहास में कुछ ऐसा हुआ जिसका रिकॉर्ड विराट कोहली के हिस्से में आया। विराट कोहली ने इस साल कुल 2048 रन बनाए हैं।

विराट कोहली ने इस रिकॉर्ड के साथ सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया

विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका में भारत के लिए सभी प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस ऐतिहासिक कारनामे के साथ कोहली, सचिन तेंदुलकर के 1724 रन से आगे निकल गये हैं।

क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में विराट कोहली को 2023 में सभी प्रारूपों में दो हजार रन तक पहुंचने के लिए 66 रनों की आवश्यकता थी। इस टेस्ट से पहले उनके खाते में इस वर्ष 1934 रन जमा हो चुके थे।

गुरुवार को सुपरस्पोर्ट पार्क में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने यह कारनामा कर दिखाया और वह पहले टेस्ट के तीसरे दिन, सातवीं बार एक कैलेंडर वर्ष में दो हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

विराट कोहली ने इस साल कुल 2048 रन बनाए हैं। इन रनों के साथ ही 2023 में 2000 से ज्यादा रन बनाने के बाद विराट कोहली दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 7 कैलेंडर वर्ष में 2000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।

इससे पहले विराट के नाम श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा के साथ संयुक्त रूप से एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक दो हजार रन बनाने का रिकॉर्ड था। इन दोनों ने संयुक्त रूप से छह बार इतने रन बनाए थे।

इस टेस्ट से पहले विराट कोहली के पास 1934 रन थे। उन्हें 2023 में सभी प्रारूपों में दो हजार रन तक पहुंचने के लिए 66 रनों की आवश्यकता थी। पहली पारी में विराट 38 रन पर आउट हो गये थे, जबकि पारी में 28 रन पूरे होने पर विराट ये कीर्तिमान रच चुके थे।

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में सभी प्रारूपों में कोहली के नाम अब 29 मैचों में 1750 रन हैं। इनमें पांच शतक भी शामिल हैं।

इस रिकॉर्ड के साथ भारत के पूर्व कप्तान एकदिवसीय मैचों में 74.83 की औसत से 898 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका में भारतीय बल्लेबाजी फेहरिस्त में टॉप पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *