दक्षिण सूडान के खूनी संग्राम में फंसे 600 भारतीय

 

 

नई दिल्ली। दक्षिण सूडान खूनी गृहयुद्ध के लंबे इतिहास की वजह से ये दुनिया की दूसरी सबसे खतरनाक जगह मानी गई है। ये मुल्क एक बार फिर गृहयुद्ध की चपेट में है।  ही यहां हो रहे संघर्ष में तीन दिन के दौरान 300 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। दक्षिण सूडान के इन खतरनाक हालात के बीच 600 भारतीयों के भी फंसे होने की आशंका जताया जा रही है।

south-sudan-violence

ये भारतीय दक्षिण सूडान में राजधानी जुबा में फंसे बताये जा रहे हैं। उनकी सलामती को लेकर भारत में फिलहाल दुआ करने के सिवा कोई चारा नहीं है। जुबा से केन्या एयरवेज की रोजाना होने वाली दो नियमित उड़ानों को रोक दिया गया है। फिल्म एयरलिफ्ट में मुख्य किरदार निभाने वाले अक्षय कुमार ने भी टविटर पर इसे लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने वहां फंसे भारतीयों के लिए विदेश मंत्री से अपील की है। अक्षय ने ट्वीट कर लिखा है कि सूडान में फंसे भारतीयों को बाहर निकालने के लिए मैं तेज कार्रवाई की गुजारिश करता हूं, मेरी दुआएं उनके साथ हैं ।

 

इस अफ्रीकी मुल्क में तब हिंसा भड़क उठी जब एक दूसरे के विरोधी राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति की बैठक के बीच ही उनकी वफादार सेनाओं में झड़प शुरू हो गई। उपराष्ट्रपति के निवास पर दो बार टैंकों-हेलीकॉप्टरों से हमला हुआ।

 

दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र के झंडे तले भारतीय शांति सेना भी है। यूएन के मिशन में गए महाराष्ट्र के चार पुलिस अधिकारी भी फंसे हैं। इनमें से एक महिला डीएसपी भी है। खबरों के मुताबिक ये लोग अपनी सुरक्षा के लिए बंकरों में छुपे हैं। जमीन से घिरे इस मुल्क से बाहर निकलने का र कोई रास्ता नहीं है। ऐसे में वहां फंसे भारतीयों की जान जोखिम में है। वहां फंसे कुछ लोगों के परिवारों की अपील के बाद सरकार की तरफ से उन्हें फौरन मदद का आश्वासन मिला है। माना जा रहा है कि एक बार भारतीयों की सही तादाद का पता चल जाने के बाद सरकार वहां से भारतीयों को एयरलिफ्ट करने का ऑपरेशन शुरू कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *