टीम केशव मौर्या का हुआ गठन, यूपी बीजेपी के नये पदाधिकारियों का ऐलान

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा ने प्रदेश संगठन की सूची जारी कर दी है। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य इसी नई टीम के साथ विधानसभा चुनाव की लड़ाई लड़ेंगे। केशव की नई टीम में 15 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री, दो कोषाध्यक्ष औरी 15 प्रदेश मंत्री बनाए गये हैं।

keshav maurya

इस कार्यकारिणी में ज्यादा से ज्यादा जिलों को प्रतिनिधित्व देने के अलावा महिलाओं का भी ख्याल रखा गया है। 41 सदस्यीय कार्यकारिणी में 5 महिलायें भी शामिल की गईं हैं। केशव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी की टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किया है। कुछ चेहरों को प्रमोशन दिया है तो कुछ नए चेहरे जोड़े हैं। इस सूची में जातीय समीकरणों और क्षेत्रों का विशेष ध्यान रखा गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को खुश करने के लिए उनके बेटे राजवीर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।  बाजपेयी टीम में प्रदेश प्रवक्ता रहे विजय बहादुर पाठक को प्रदेश महामंत्री बनाकर उनका प्रमोशन कर दिया गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री लालजी टंडन को खुश करने के लिए उनके बेट गोपाल टंडन को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *