कांग्रेस में शामिल होने विनेश फोगाट ने कहा- बुरे वक्त में जो साथ देता है वही अपना होता है

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। विनेश ने खिलाड़ियों का साथ देने और उनकी आवाज़ उठाने में पीछे नहीं हटने का भरोसा दिलाया है।

कांग्रेस में शामिल होने विनेश फोगाट ने कहा- बुरे वक्त में जो साथ देता है वही अपना होता है

विनेश और बजरंग ने दिल्ली कांग्रेस में अपनी जॉइनिंग की है। दोनों पहलवानों ने कांग्रेस में शामिल होने से पहले पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की और उसके बाद कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे।

कांग्रेस पार्टी का शुक्रिया अदा करते हुए विनेश फोगाट ने कहा कि जब हम रोड पर घसीटे जा रहे थे तब कांग्रेस पार्टी हमारे साथ खड़ी थी। जो बुरे वक्त में साथ देता है वहीं अपना होता है।

विनेश फोगाट ने पार्टी जॉइन करने के बाद इसे गौरव का क्षण बताया है। पार्टी में शामिल होने के बाद विनेश ने अपने बयान में कहा कि जो भी मैं अपनी बहनों के साथ खड़ी रहूंगी।

आज 6 सितंबर को पार्टी में सम्मिलित होने के बाद विनेश ने कहा- “जैसे खेल में हार नहीं मानी है तो इस नए प्लेटफॉर्म में दिल से काम करेंगे। जो भी हम अपने लोगों का भला कर सकते हैं। मैं अपनी बहनों के साथ खड़ी रहूंगी।”

कांग्रेस पार्टी का शुक्रिया अदा करते हुए विनेश फोगाट ने कहा कि जब हम रोड पर घसीटे जा रहे थे तब कांग्रेस पार्टी हमारे साथ खड़ी थी। जो बुरे वक्त में साथ देता है वहीं अपना होता है।

कांग्रेस का हाथ थमने वाले बजरंग पुनिया ने भी कहा कि जंतर-मंतर पर जब बेटियों के साथ अत्याचार हुआ तब सिर्फ़ बीजेपी ही उस अत्याचार के साथ खड़ी थी। आगे उन्होंने कहा कि बाकी सभी पार्टियां पहलवानों के समर्थन में थी।

इन दोनों खिलाडियों के कांग्रेस में शामिल होने पर एक प्रेसवार्ता में कांग्रेस के नेता केसी वेणुगोपाल ने बताया कि रेलवे से इस्तीफ़ा देने के बाद भारतीय रेलवे ने व्हॉट्सऐप के ज़रिए विनेश फोगाट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इस पर केसी वेणुगोपाल ने सवाल पुछा है कि नेता प्रतिपक्ष से मिलना कबसे अपराध हो गया? बताते चलें कि यह नोटिस राहुल गांधी के साथ विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया की तस्वीर को लेकर जारी किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट से मुलाक़ात की थी। तभी से यह क़यास लगाया जा रहा था कि कांग्रेस विनेश फोगाट या बजरंग पुनिया को टिकट दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *