पेरिस पैरालंपिक्स में भारत का अबतक का सबसे शानदार प्रदर्शन

भारत ने पेरिस में खेले जा रहे पैरालंपिक्स खेलों के नौवें दिन गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसके साथ ही अब तक भारत द्वारा जीते गए कुल मेडल की संख्या 26 हो गई है।

पेरिस पैरालंपिक्स में भारत का अबतक का सबसे शानदार प्रदर्शन

प्रवीण कुमार ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ हाई जम्प टी64 में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। प्रवीण ने 2.08 मीटर की छलांग लगाकर भारत के हिस्से में यह छठा गोल्ड लाने में कामयाबी पाई है।

प्रवीण कुमार के इस गोल्ड मेडल के साथ ही पेरिस पैरालंपिक में भारत टैली में 14वें नंबर पर आ चुका है। इनमे 6 गोल्ड, 8 स‍िल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

भारत ने इससे पहले हुए टोक्यो पैरालंपिक में 19 मेडल जीतने में सफलता पाई थी। पेरिस पैरालंपिक 2024 में 26 मैडल के साथ भारत अब तक का सबसे शानदार स्कोर हासिल कर चुका है। इससे पहले भारत 2020 टोक्टो पैरालंपिक में 5 गोल्ड जीता था। बताते चलें कि पेरिस में हो रहे पैरालंपिक खेलों का शुभारभ 29 अगस्त को हुआ था।

पैरालंपिक खेलों के दसवें दिन पेरिस में भारतीय साइकिलिस्ट, स्विमर और एथलीट मैदान में उतरेंगे। आज का दिन यानी सात सितंबर पेरिस पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों की प्रस्तुति का अंतिम दिन है।

पेरिस इवेंट में इस बार भारत का प्रतिनिधित्व 84 पैरा-एथलीट्स कर रहे है। किसी भी पैरालंपिक को देखते हुए यह सर्वाधिक संख्या है। इस बार सम्मिलित खिलाड़ियों में 32 महिलाएं हैं। इस संस्करण में खेले जाने वाले 22 खेलों में से भारत अबकी बार 12 इवेंट्स में हिस्सा ले रहा है।

पैरालंपिक्स खेलों में भारत की में भागीदारी वर्ष का प्रारम्भ 1968 से हुआ। तब से लेकर आज तक भारत ने पैरा-स्पोर्ट्स में लगातार अपनी उपलब्धियों के ग्राफ को बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *