भूकंप की लहर से दहला उत्तर प्रदेश, नेपाल है केंद्र

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों में भूकंप महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता 6.2 बताई गई है। ये सामान्य से अधिक है। एक मिनट से भी कम देरी तक रहने वाले इस भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है।

भूकंप की लहर से दहला उत्तर प्रदेश, नेपाल है केंद्र

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मंगलवार दोपहर 2 बजकर 51 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। दूसरा झटका 2:55 पर आया। झटके इतने तीव्र थे कि जो जहाँ था वहीँ घबरा गया। 

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप का केंद्र नेपाल बताया है। नेपाल में 5 किमी की गहराई पर आए दो भूकंपों में से पहले की तीव्रता 4.6 और दूसरे की तीव्रता 6.2 बताई जा रही है।

प्रदेश में लखनऊ सहित मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली व सहारनपुर समेत आसपास के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का एहसास होते ही लोग घर और ऑफिस से बाहर निकल आये। चारों और अफरा तफरी का माहौल रहा।

इसके तुरंत बाद ही लोगों ने सोशल मीडिया पर भूकंप की जानकारी अपलोड करनी शुरू कर दी, साथ ही फ़ोन के ज़रिये अपने परिचितों का कुशल जानने की भी होड़ दिखाई दी।

नेपाल भूकंप का केंद्र रहा है। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। यह सामान्य से ज्यादा है। सहारनपुर और शामली में भी तकरीबन 40 सेंकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

मेरठ के करीब हस्तिनापुर में भी 2:53 पर भूकंप के तेज़ झटकों ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया। इस भूकंप से अभी तक किस बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *