ऐश्वर्या राय बच्चन की रैंप पर वापसी ने सभी को पीछे छोड़ दिया

पेरिस फैशन वीक में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के रैंप वॉक ने दर्शकों का मन मोह लिया। पेरिस का यह फैशन वीक 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चला।

ऐश्वर्या राय बच्चन की रैंप पर वापसी ने सभी को पीछे छोड़ दिया

हाल ही में पेरिस फैशन वीक में, ऐश्वर्या राय ने सौंदर्य उत्पादों के एक वैश्विक ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में रैंप पर वॉक किया। वैसे तो इस लोकप्रिय शो पेरिस फैशन वीक में अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने भाग लिया लेकिन आकर्षण का केंद्र रहीं ऐश्वर्या।

ऐश्वर्य को रविवार रात को केंडल जेनर और एले फैनिंग जैसे सेलिब्रिटीज के साथ रैंप पर वॉक करते देखा गया। इस मौके पर वह गोल्डन शिमरी गाउन पहने नजर आईं। ऐश ने एफिल टॉवर के सामने रैंप पर वॉक किया और कैमरे को फ्लाइंग किस देकर फैंस का दिल चुरा लिया।

ऐश्वर्या राय बच्चन की भांजी नव्या नंदा ने भी पेरिस में सितारों से सजी शाम में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ रैंप-वॉक की शुरुआत की। नव्या नंदा ने पेरिस फैशन वीक में उक्त ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में शुरुआत की।

पेरिस फैशन वीक 2023 के लिए ऐश्वर्या कुछ दिन पहले ही रवाना हुई थी जब एयरपोर्ट से उनका वीडियो वायरल हो गया था। उनके साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) भी गई हैं। उनके फैन पेज ने उनके पहले रैंप वॉक की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं जो आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गए हैं। देवदास स्टार फ्रेंच कॉस्मैटिक कंपनी L’Oreal Paris की इंडियन एंबेसेडर हैं जिस नाते उन्होंने इस पेरिस फैशन वीक 2023 में हिस्सा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *