उत्तर प्रदेश सख्त गर्मी की चपेट में, 33 जिलों में लू का अलर्ट

यूपी के कई जिले भीषण लू और झुलसाने वाली गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग की मानें तो यह सप्ताह कई जिलों में सख्त गर्मी के साथ जनजीवन को कठिन बनाने के संकेत दे रहा है।

उत्तर प्रदेश में पारा बढ़ने के साथ तेज धूप और गर्म हवाओं का असर नज़र आने लगा है।आज यानी सोमवार के लिए प्रदेश के 33 जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने देश के अधिकांश हिस्सों में 19 से 23 मई तक प्रतपिश बढ़ने, गर्म हवाएं चलने और पारे में लगातार बढ़ोतरी के संकेत के दिए हैं।

सोमवार सुबह से ही लखनऊ में तेज धूप ने बाक़ी दिन का ट्रेलर दिखा दिया है। मौसम विभाग ने लू का ऑरेंट अलर्ट जारी किया है। दोपहर में पारा अधिकतम स्तर 43 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। इस बीच गर्म हवा के झोंके भी जारी रहेंगे। तापमान सामान्य से अधिक होने के कारन सख्त गर्मी का माहौल बना रहेगा।

रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा और यह भी सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 69 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 24 फीसदी रही।

उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुंदेलखंड समेत दक्षिणी यूपी के कई जिले भीषण लू और झुलसाने वाली गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग की मानें तो यह सप्ताह कई जिलों में सख्त गर्मी के साथ जनजीवन को कठिन बनाने के संकेत दे रहा है। रविवार को बांदा 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा झांसी, प्रयागराज और हमीरपुर में भी लू का असर बेहद तीखा रहा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, से मिली जानकारी में कहा गया है कि फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले कुछ दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने के आसार हैं। साथ ही जिन जिलों में है लू चलने की चेतावनी दी गई है उनमें बांदा और चित्रकूट के अलावा कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालोन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के क्षेत्र हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों में गर्मी के साथ तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने के आसार हैं। साथ ही दिन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अलावा लोगों से घर से निकलते समय सावधानी बरतने की बात भी कही गई है। साथ ही
ज़रूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें।

पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।
एसी-कूलर के आगे से अचानक धूप में आने से बचें।
लू से बचें और इसकी चपेट में आने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें।
धूप में निकलने से पहले पर्याप्त पानी या तरल पदार्थ जैसे नीबू-पानी या छाछ जरूर पिएं।
बाहर निकलते समय सिर और चेहरा ढककर निकलें।
खाली पेट घर से बाहर न निकलें और हमेशा छाता या टोपी साथ रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *