पेगासस बनाने वाली इजरायली फर्म को अमेरिका ने किया ब्लैकलिस्ट

वाशिंगटन, 04 नवंबर: अमेरिकी अधिकारियों ने पेगासस स्पाइवेयर के इस्राइली निर्माता को प्रतिबंधित कंपनियों की सूची में डाल दिया। इस स्पाइवेयर सॉफ्टवेयर के ज़रिये पत्रकारों और अधिकारियों की निगरानी की जा रही थी।

पेगासस बनाने वाली इजरायली फर्म को अमेरिका ने किया ब्लैकलिस्ट

कंपनी एनएसओ दुनिया भर में हजारों मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, राजनेताओं और व्यावसायिक अधिकारियों को अपने पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए निगरानी रखने के आऱोपों में आई तमाम खबरों के चलते विवाद में घिर गई थी।

स्मार्टफोन में पेगासस की घुसपैठ के बाद पॉकेट जासूसी उपकरण बना दिया जाता है, जिससे अपने टारगेट पर पूरी तरह निगाह राखी जाती है। मैसेज पढ़े जा सकते हैं, उनकी तस्वीरों को देख सकता है, उनकी लोकेशन को ट्रैक किया जा सकता है और यहां तक कि उनके जाने बिना उनके फोन के कैमरे को भी चालू किया जा सकता है।

एक बयान में अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने कहा- “इन उपकरणों ने विदेशी सरकारों को अंतरराष्ट्रीय दमन का संचालन करने में भी सक्षम बनाया है। सत्तावादी सरकारों द्वारा विरोधियों, पत्रकारों और कार्यकर्ताओं को उनकी जानकारी के बिना निशाना बनाया गया। इस बारे में पूछे जाने पर एनएसओ द्वारा अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *