मुख्यमंत्री देंगे गरीबों को 35 किलो खाद्यान्न

लखनऊ, 04 नवंबर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों को होली तक गेहूं, चावल ही नहीं बल्कि चीनी, दाल, खाद्य तेल और नमक भी मुफ्त देगें।

मुख्यमंत्री देंगे गरीबों को 35 किलो खाद्यान्न

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने इस बार 661 करोड़ की 50 परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के बाद गरीबों के लिए किसी राज्य सरकार की ओर से अब तक का सबसे बड़ी मुफ्त राशन की योजना का ऐलान भी किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च 2022 तक अब अंत्योदय कार्ड धारक को 35 किलो गेहूं और चावल तो मुफ्त मिलेगा ही, साथ में दाल, खाद्य तेल और नमक भी देगें। यही नहीं इस बार हर माह चीनी भी मुफ्त देंगे। इसके अलावा पात्र गृहस्थी कार्डधारक को भी प्रतिव्यक्ति पांच किलो ग्राम गेहूं, चावल के साथ एक किग्रा अरहर की दाल, एक लीटर खाद्य तेल, एक किग्रा नमक और एक किग्रा चीनी मुफ्त में देगें। इस योजना से उत्तरप्रदेश के 15 करोड़ गरीबों को सुविधा दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *