यूपीएससी ने घोषित किये 2022 सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे

यूपीएससी के वर्ष 2022 के नतीजे मंगलवार को जारी हो गए हैं। इस वर्ष भी महिलाओं ने अपना रूतबा बरक़रार रखते हुए टॉप 4 पोज़िशन पर अपनी मौजूदगी बरकरार रखी है।

यूपीएससी ने घोषित किये 2022 सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे

इस बार संघ लोक सेवा आयोग में इशिता किशोर ने टॉप किया है। दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया, तीसरे पर उमा हरति एन और चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा रहीं। इनके मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के लगभग 15 दिन बाद की जाएगी। कैंडिडेट अपना रिजल्ट नतीजे घोषित किए जाने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

यूपीएससी फाइनल रिजल्‍ट में कुल 933 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 72 ST वर्ग के हैं। इसके अलावा तक़रीबन 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है।

आईएएस पदों पर चयन के लिए 180 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को योग्यता सूची के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाएं, ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’ के लिए नियुक्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *