राजधानी सहित उत्तर भारत में तीन दिन बारिश के आसार

उत्तर भारत सहित इस समय पूरा देश झुलसा देने वाली गर्मी का सामना कर रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिन अधिकतर इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है। बारिश के आसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय प्रभाव से है। इन दिनों देश वासियों को एक बार फिर से गर्मी से राहत मिलने वाली है।

राजधानी सहित उत्तर भारत में तीन दिन बारिश के आसार

लखनऊ में आज सुबह 9:00 बजे का तापमान 31 डिग्री रहा जिसके अधिकतम 38 डिग्री तक जाने की संभावना है। इस बीच 14 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से हवा चलने का अनुमान है जबकि वातावरण में नमी का प्रतिशत 65 है।

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से अबसे अगले तीन दिन यानी यानी 26 मई तक मौसम खुशगवार रहेगा और देशवासियों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी।

इस समय देश के ज़्यादातर भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार कर चुका है जबकि उत्तर भारत कई इलाक़ों में तापमान 45 डिग्री पार कर जाने से इन स्थानों पर जीवन मुहाल है।

 

पश्चिमी विक्षोभ के इस समय उत्तर पश्चिम भारत से गुजरने के कारण ये बदलाव सामने आये हैं। जम्मू-कश्मीर में भी इसका असर दिखना शुरू हो गया है। आज से ही दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश तथा अन्य इलाक़ों में इसका असर नज़र आने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *