यूपी पुलिस में होगी इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती, इच्छुक युवा जल्दी ही कर सकेंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड सिपाहियों की सीधी भर्ती करने जा रहा है। प्रदेश पुलिस इस बार करीब 52,699 सिपाहियों की भर्ती करेगी। इसे इतिहास में सबसे बड़ी भर्ती बताया जा रहा है। इन पदों के लिए 25 लाख आवेदन आने की उम्मीद है।

यूपी पुलिस में होगी इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती, इच्छुक युवा जल्दी ही कर सकेंगे आवेदन

मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा और भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी हेतु संस्था के चयन की निविदा 15 जुलाई तक प्रकाशित होगी।

वर्तमान में उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती करने जा रहा है। पहले ये भर्तियां इससे कम 35,757 पदों पर की जानी थीं। बीते वर्ष कार्यदायी संस्था का चयन न हो पाने के कारण इस सबंध में कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी थी।

प्रदेश पुलिस के इतिहास की इस सबसे बड़ी भर्ती के लिए
दो कंपनियों ने भर्ती परीक्षा कराने में अगुआई की है। परिणाम स्वरुप 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती के संबंध में कार्यवाही पर अब कवायद शुरू की गई है।

खबर के मुताबिक़ संस्था का चयन होने के बाद इस वर्ष के अंत तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आगामी 15 जुलाई तक लिखित परीक्षा और भर्ती से संबंधित अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा प्रकाशित कर दी जाएगी।

अनुमान है कि 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती के लिए करीब 25 लाख आवेदन आने उम्मीद है। युवा बीते कई वर्षों से इस पोस्ट की भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले सिपाही भर्ती की परीक्षाओं में भी 23 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। इस बार अधिक पदों की वजह से ज्यादा अभ्यथियों के शामिल होने की उम्मीद है।

सिपाहियों की सीधी भर्ती के लिए पदों की संख्या इस प्रकार है-

सिपाही नागरिक पुलिस- 41,811
सिपाही पीएसी- 8540
फायरमैन- 1007
सिपाही यूपीएसएसएफ- 1341

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *