प्रदेश में अगले दो दिनों में दस्तक देगा मानसून, उमस और गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभक्त का कहना है कि जिस रफ़्तार से मानसून आगे बढ़ रहा है उसके अगले दो दिनों में उत्तर प्रदेश पहुँचने के आसार हैं। फिलहाल दक्षिणी पश्चिमी मानसून बिहार में दस्तक दे चुका है और यहाँ से उत्तर की और बढ़ रहा है।

प्रदेश में अगले दो दिनों में दस्तक देगा मानसून, उमस और गर्मी से मिलेगी राहत

पूर्वांचल में लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं वहीं पश्चिमी विक्षोभ के चलते एनसीआर और पश्चिमी यूपी में मौसम सुहावना हो गया है।

अनुमान है कि अगले दो-तीन दिन में मानसून के पूर्वी उत्तर प्रदेश में दाखिल होकर आगे बढ़ने का रास्ता बिकुल साफ है। ऐसे में 21 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश चिलचिलाती गर्मी और लू से राहत पा सकेगा। उत्तर भारत के कई इलाक़े अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में है। इस बीच बीती रात से मौसम में थोड़ा बदलाव होने से रात का पारा गिरा है।

चक्रवाती तूफ़ान बिपरजॉय के कारण मानसून का मार और समय कुछ बाधित होने से ये उत्तर भारत में करीब एक सप्ताह देरी से पहुँच रहा है। राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में बारिश की शुरुआत हो चुकी है। इस समय जहाँ देश के कुछ हिस्से जानलेवा गर्मी का सामना कर रहे है वहीँ कई इलाक़ों को इस चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। कुछ इलाक़ों में होने वाली हलकी बारिश ने उमस को और बढ़ा दिया।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बिहार में बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। यहाँ विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने का भी निर्देश दिया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बादल के कारण दिन का तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी लेकिन न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी। आकाश में बादल होने पर धरती से निकलने वाली गर्मी वायुमंडल तक नहीं पहुँच पायेगी और इसके नतीजे में रात के तापमान में बहुत अधिक गिरावट नहीं होगी।

देश के अन्य भागों की बात करें तो असम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम मध्य प्रदेश में बारिश के संकेत मिले हैं। तमिलनाडु, कर्नाटक,आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीँ मध्य प्रदेश के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

ओडिशा में सोमवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। झारखंड में अभी भी भीषण गर्मी पड़ रही है। यहाँ सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और इससे ज्यादा रहा। इन दोनों राज्यों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *