यूपी पेपर लीक मामले का आरोपी नीरज यादव पुलिस हिरासत में

सिपाही भर्ती परीक्षा मामले में नीरज यादव को गिरफ्तार किया गया है। नीरज बलिया का रहने वाला है। मर्चेंट नेवी में नौकरी करने वाले नीरज ने कुछ समय पहले जॉब छोड़ दी थी।

यूपी पेपर लीक मामले का आरोपी नीरज यादव पुलिस हिरासत में

अभ्यर्थी को व्हाट्सएप पर आंसर शीट भेजने वाले नीरज को ये मैसेज मथुरा के रहने वाले एक शख्स ने फारवर्ड किये थे। नीरज यादव पुलिस हिरासत में हैं और अब एसटीएफ इस मामले की जांच कर रही है।

छात्रों के आंदोलन और बढ़ते आक्रोश के बाद उत्तर प्रदेश में हुए यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

पूछताछ में नीरज ने बताया कि उसे मथुरा के उपाध्याय के माध्यम से पेपर प्राप्त हुआ। हालांकि उपाध्याय के बारे में पूछे जाने पर नीरज किसी भी तरह के जवाब नहीं दे सका।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसटीएफ ने एक सूची तैयार की है। इसमें 17 और 18 फरवरी को परीक्षा के दौरान नकल करने वाले अभ्यर्थियों तथा उनकी सहायता करने वालों के नाम है। अब एसटीएफ इस बात की पड़ताल कर रही है कि गिरफ्तार आरोपियों के पास पेपर किस तरह पहुंचा।

मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़ चुका आरोपी नीरज पिछले कुछ अरसे से इसी तरह की सरगर्मियों में लगा है। इस काम के लिए नीरज अच्छी रकम वसूलता है। अब पुलिस उसके ज़रिये आगे की गुत्थियां सुलझाने में लगी है। हालाँकि उपाध्याय और उसके नेटवर्क के अलावा उस तक पेपर पहुँचने की तफ्सील अभी पुलिस के पास नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *