किसान आंदोलनमें आज संयुक्त किसान मोर्चा निकलेगा ट्रैक्टर मार्च

किसान आंदोलन का आज 14वां दिन है। अपनी मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन सहित अन्य किसान संगठन आज ट्रैक्टर मार्च कर रहे हैं।

किसान आंदोलनमें आज संयुक्त किसान मोर्चा निकलेगा ट्रैक्टर मार्च

फसलों पर एमएसपी गारंटी कानून सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान संगठन डब्लूटीओ का पुतला जलाएंगे।

रविवार को नगर स्थित स्वामी दयाल भवन में हरियाणा के चरखी दादरी में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर खाप, मजदूर संगठन, कर्मचारी एसोसिएशन और व्यापारी संगठन की पंचायत हुई। इसमें जिला की सर्वजातीय फौगाट खाप-19, सर्वजातीय सांगवान खाप-40, श्योराण खाप ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सर्वजातीय फौगाट खाप के प्रधान बलवंत फौगाट ने कहा कि किसान आंदोलन के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के हर आदेश का पालन किया जाएगा। करीब ढाई घंटे के विचार विमर्श के बाद जो प्रस्ताव तय हुए वह इस प्रकार हैं-

० शुभकरण गोलीकांड की सरकार उच्चस्तरीय जांच करवाएं।
० पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर ईडी की कार्रवाई बंद हो।
० दो गांवों का मनमुटाव दूर होने पर सतगामा खाप का आभार       व्यक्त किया जाए।
० महेंद्रगढ़ बाईपास से लेकर दिल्ली रोड पर ट्रैक्टर मार्च निकला जाएगा।

इसके बाद सर्वसम्मति से 27 फरवरी से 152 डी पर स्थायी धरना देने का निर्णय लिया गया है।

आज हल्ला बोल के तहत संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन ट्रैक्टरों की श्रंखला बना रहे हैं। किसान इस ट्रैक्टर मार्च में हरिद्वार से लेकर गाजीपुर सीमा तक दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर मौजूद रहेंगे। इन किसानों के ट्रैक्टर का रुख दिल्ली की तरफ होगा। किसानों के इस आंदोलन के प्रति पूरी तरह सचेत पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

किसान सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक नेशनल हाईवे के बायें तरफ एक पंक्ति में ट्रैक्टर खड़े करेंगे। आज की ट्रैक्टर श्रंखला को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने हर जिले में कई पोस्ट बनाए हैं। इसमें मुजफ्फरनगर में 8, मेरठ तथा गाजियाबाद में 4-4 पोस्ट बनाए हैं।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत तीन जिलों से मोर्चा संभालेंगे। किसानों को आदेश दिया गया है कि गांव में एक भी ट्रैक्टर नहीं रहेगा, सभी ट्रैक्टर हाईवे पर नजर आने चाहिए। इस ट्रैक्टर मार्च के साथ किसान सरकार से अपनी नाराजगी जताएंगे।

आज के शेड्यूल के मुताबिक़ ये किसान सुबह 11 बजे से मुजफ्फरनगर नेशनल हाईवे की एक लेन पर अपनी श्रंखला बनाते हुए मेरठ के लिए रवाना होंगे और मेरठ के पोस्ट पर रुककर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। यहाँ से मोर्चा गाजियाबाद के लिए रवाना होगा।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है- ”दिल्ली हमसे दूर नहीं है और हमारे टैक्टर की जद में है, ट्रैक्टरों को दिल्ली जाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। सरकार को किसानों की बात माननी ही पड़ेगी। आंदोलन करने के बजाय हमारे पास कोई विकल्प नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *