मथुरा, कैराना, दादरी मामला, राज्यपाल ने राष्ट्रपति को भेजी ‘विशेष रिपोर्ट’

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को मथुरा के जवाहरबाग कांड, कैराना, और दादरी के बिसाहड़ा कांड को लेकर विशेष रिपोर्ट भेजी है। राजभवन से जारी बयान के मुताबिक 29 जून को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यपाल राम नाईक को इन मामलों पर रिपोर्ट भेजी थी। जिसका अध्यन के बाद राज्यपाल ने राष्ट्रपति को अब रिपोर्ट भेजी है।

ram-naik

राज्यपाल ने दो जून को मथुरा के जवाहरबाग में अवैध कब्जेदारों को हटाने के लिये गये पुलिस दल पर उपद्रवियों द्वारा हमले और उसमें दो पुलिस अधिकारियों समेत 29 लोगों के मारे जाने की मुख्यमंत्री से रिपोर्ट मांगी थी। इसके अलावा उन्होंने शामली जिले के कैराना क्षेत्र से हिन्दू परिवारों के कथित पलायन तथा दादरी के बिसाहड़ा में पिछले साल हुए कांड के बाद के घटनाक्रम की भी रिपोर्ट तलब की थी। राज्यपाल ने रिपोर्ट का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति के संज्ञान के लिये भेज दी है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को यह भी अवगत कराया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण को लेकर उनके सुझाव पर कार्यवाही की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव के माध्यम से सभी मण्डलायुक्तों को पत्र भेजकर जानकारी मांगी थी कि सरकारी जमीनों पर कब से और कितने अवैध कब्जे हुए हैं और उस जमीन की मौजूदा स्थिति क्या है। सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के संबंध में किस प्रकार कार्यवाही की जाएगी इस संबंध में भी मण्डलायुक्तों से जानकारी मांगी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *