अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर सकता है अमेरिका

वाशिंगटन, 12 जनवरी: अमेरिका सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर सकता है। वॉल स्ट्रीट जनरल ने रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी।


अमेरिकी सरकार अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से अमेरिका के लिए उड़ान भरने से पहले कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर सकती है। रोग नियंत्रण और रोकथाम के लिए अमेरिकी केंद्र आज इस आदेश को जारी कर सकता है और यह 26 जनवरी से प्रभावी हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका में कोरोना के दो करोड़ 20 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और 376000 मौतें हुई हैं। अमेरिका दुनिया में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित होने वाला देश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *