इंडोनेशिया के नाबिरे में भूकंप के तेज झटके

न्यूयॉर्क, 13 जनवरी :इंडोनेशिया के नाबिरे में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने में इसकी तीव्रता 5.9 मापी गयी है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने इसकी जानकारी दी।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार 1817 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 10.0 किमी की गहराई में 3.1485 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 136.8581 पूर्वी पूर्वी देशांतर पर निर्धारित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *