यूनाइटेड किंगडम: स्कूलों में छात्रों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला

ब्रिटेन ने स्कूलों में छात्रों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने स्कूल में मोबाईल फ़ोन के प्रतिबंध के समर्थन में एक वीडियो जारी किया है।

यूनाइटेड किंगडम: स्कूलों में छात्रों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला

प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी बात कहने के लिए बड़े ही क्रिएटिव अंदाज़ का सहारा लिया है। बात करते समय बार-बार उनका फोन बज रहा है। इस तरह वह साबित करते हैं कि मोबाइल के कारण क्लासरूम में किस तरह से टीचर और बच्चों को परेशानी होती है।

वीडियो में देखा जा सकता है, कि जब भी वह पढ़ाने की कोशिश करते हैं, बीच में उनका फोन बजने लगता है। लगातार तीन बार ऐसा होने के बाद पीएम ऋषि सुनक फोन को जेब से निकालकर किनारे रख देते हैं और कहते हैं कि देखिए यह कितनी निराश कर देने वाली बात है कि हम इस मशीन के आदी हो रहे हैं।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कि माध्यमिक विद्यालय के एक तिहाई छात्रों का कहना है कि फोन पढ़ाई में हस्तक्षेप करता है। आगे वह कहते हैं कि हम जानते हैं कि कक्षा में मोबाइल फोन कितना कष्टप्रद हो सकता है। ऋषि सुनक ने कहा कि हम इस समस्या को खत्म करने के लिए स्कूलों की मदद कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *